पन्योर लोअर हाइड्रो पावर स्टेशन (पूर्व में रंगानदी हाइड्रो पावर स्टेशन) रंगानदी नदी के जल विद्युत का दोहन करने के लिए एक छोटे जलाशय के साथ एक रन-ऑफ-द-रिवर योजना है, जिसका पावर हाउस हौज, पापुमपारे जिले में एवं बांध जिला-केयी पंयोर, अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। 1894 वर्ग किलोमीटर के जलग्रहण क्षेत्र और 304 मीटर के डिजाइन हेड के साथ संयंत्र की अधिष्ठापित क्षमता 405 मेगावाट है।
Features
विशेषताएं
पन्योर लोअर हाइड्रो पावर स्टेशन (पूर्व में रंगानदी हाइड्रो पावर स्टेशन)
नाम
पन्योर लोअर हाइड्रो पावर स्टेशन (पूर्व में रंगानदी हाइड्रो पावर स्टेशन)
क्षमता
405 MW
क्षमता का विवरण
405 मेगावाट (3x135मेगावाट)
अवस्थिति
याजली, जिला-केयी पंयोर, अरुणाचल प्रदेश ,पिन - 791119
पन्योर लोअर हाइड्रो पावर स्टेशन (पूर्व में रंगा नदी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट) ने वित्तीय वर्ष 2004-05 के दौरान 96% मशीन उपलब्धता के साथ 1,641.108 मिलियन यूनिट का अपना अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन हासिल किया, जो 1509.69 मिलियन यूनिट की डिजाइन ऊर्जा से 9% अधिक था। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की मान्यता में, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस स्टेशन को सराहनीय उपलब्धि के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था।
पन्योर लोअर हाइड्रो पावर स्टेशन (पीएलएचपीएस) ने वित्तीय वर्ष 2007-08 और वित्तीय वर्ष 2008-09 के दौरान क्रमशः 1540.013 मिलियन यूनिट और 1567.888 मिलियन यूनिट का उत्पादन दर्ज करते हुए डिजाइन ऊर्जा (1509.69 मिलियन यूनिट) से अधिक वार्षिक उत्पादन हासिल किया।