तुईरियल हाइड्रो पावर स्टेशन

Energy Assets Imgae
तुईरियल हाइड्रो पावर स्टेशन
Category Page assets
id
6
Location Assets
जिला- कोलासिब, मिजोरम
Total Capacity(MW)
60
Status
Installed Capacity(MW)
2 x 30
Introduction

परिचय

तुईरियल जल-विद्युत परियोजना की अधिष्‍ठापित क्षमता 60 मेगावाट (2X30 मेगावाट) है तथा इसे मिडियम हेड स्‍टोरेज योजना के तहत बनाया जा रहा है। यह परियोजना तुईरियल नदी श्रृखला के निम्‍नतम साध्‍य स्‍टेज पर बनाई जा रही है तथा यह असम के कछार जिला से सटे मिजोरम जिला के आईजल में स्थित है। इस परियोजना तक सिलचर वाया बाधबाजार-नाटाचेरा-सैफे-सैपुर के रास्‍ते पहुंचा जा सकता है। सबसे निकटतम रेलवे स्‍टेशन सिलचर तथा नागरिक हवाई अड्डा आईजल है। इस परियोजना से 90 प्रतिशत वार्षिक निर्भरता के साथ 250.63 मिलियन यूनिट वार्षिक ऊर्जा उत्‍पादन आंकलित की गई है।

परियोजना की सीसीईए स्‍वीकृति 16 जुलाई, 1998 को प्राप्‍त हुई। परियोजना के संपूर्ण कार्य को पॉंच पैकेजों अर्थात लॉट-I (विपथन सुरंग), लॉट-II (बांध व स्‍पीलवे), लॉट- III (विद्युत गृह), लॉट- IV (एचएम कार्य) और लॉट-V (ईएम कार्य) में श्रेणीवार बॉंटा गया। लॉट- IV को छोड़कर परियोजना के सभी प्रमुख कार्यों को अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिस्‍पर्धात्‍मक विडिंग (आईसीबी) के आधार पर चुने गये न्‍यूनतम सफल बिडर/बिडरों को आबंटित किया गया। बिडर/बिडरों को प्रमुख कार्यों के आबंटन के साथ ही 2001 से निर्धारित योजना अनुसार परियोजना का कार्य प्रगति पर है। तथापि 09 जून 2004 से आरक्षित वन नदीतट में स्‍थायी फसलों के लिए क्रॉप मुआवजा का भुगतान के लिए तुईरियल क्रॉप कंपेन्‍सेसन क्‍लेमेंट एसोसिएशन द्वारा चलाए गए आंदोलन की वजह से परियोजना कार्यों को स्‍थगित रखना पड़ा। परियोजना के कार्यों को स्‍थगित करने से पहले जून 2004 तक परियोजना का 30 प्रतिशत तथा डिजाइन व इंजिनियरिंग का 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया था।

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, नीपको तथा मिजोरम सरकार द्वारा इस परियोजना को पूनररूत्‍थान करने हेतु अनेकों उपाय किए गए। मार्च 2010 के मूल्‍य स्‍तर पर तैयार किए गए आरसीई के आधार पर पीआईबी ने अपनी बैठक में इस परियोजना के पुनरूत्‍थान और सीसीईए के समक्ष निवेश निर्णय हेतु प्रस्‍तुत करने की संस्‍तुति दी। इस आरसीई पर 14 जनवरी 2011 को सीसीईए की स्‍वीकृति प्राप्‍त हुई। परियोजना को भारत सरकार से इक्विटी, घरेलू वित्‍तीय संस्‍थानों से ऋण, भारत सरकार द्वारा स्‍वीकृत अधीनस्‍थ ऋण तथा डीओएनईआर के निधि के नॉन लेप्‍सवेल पूल के अनुदान के तहत वित्‍त पोषित होगी जिसमें 85:15 की इक्विटी अनुपात होगी। परियोजना को संपूरित करने की निर्धारित समय-सीमा दिसम्‍बर 2015 की गई है।

तुइरियल हाइड्रो पावर स्टेशन (टीएचपीएस)
बांधजोन्डा ऊँच फिल, लम्बाई : 250 मीटर, ऊँचाई : 75 मीटर
विपथन सुरंग
मोडिफाइड हॉर्स सू, संख्या् : 2, व्यास : 8 मीटर, लम्बाई: 765+775=1540 मीटर
सेप: आंशिक वृत्तासकार और आंशिक मोडिफाईड हॉर्स सू
पावर टनल
व्यास : स्वीकृत हिस्सा : 6 मीटर स्टील लाइन्डड हिस्सा : 6 मीटर, 5.6 मीटर व 3.6 मीटर
कंक्रीट हि‍स्सा : 200 मीटर
स्टीरल लाइन्डस हिस्सा : 140 मीटर, 80 मीटर और 2X30 मीटर
विद्युत गृहसफैस, आकार : 61.3 मीटर (लंबाई) X 20 मीटर (चौड़ाई)
टनलप्रत्येक 30 मेगावाट रेटिंग की 2 वर्टिकल फ्रेंसिस
Features

विशेषताएं

तुईरियल हाइड्रो पावर स्टेशन
नामतुईरियल हाइड्रो पावर स्टेशन
क्षमता60 MW
Break Up Capacity
  1. 60 मेगावाट (2x30मेगावाट)
अवस्थितिकोलासिब जिला, मिजोरम,
रास्तासड़क से - असम के सिल्चर से 85 किलोमीटर की दूरी पर
डिजाइन ऊर्जा
  1. 250.63 एमयू
Date of Commercial Operation (COD)
यूनिट-I: 30 अक्टूबर 2017 
यूनिट-II: 30 जनवरी 2018 
Beneficiary States / UTsमिजोरम
तकनीकी विशेषताएं 
Achievements

उपलब्धि

  • सी.ओ.डी. ---> इकाई --- I : 30.10.2017, इकाई --- II : 30.01.2018
  • यह परियोजना 16 दिसंबर 2017 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।
  • तुईरियाल एचपीएस ने दिनांक 31.01.2026 तक 99.30% मशीन उपलब्धता के साथ 256.3355 मिलियन यूनिट का उत्पादन दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डिजाइन ऊर्जा (250.63 मिलियन यूनिट) से अधिक वार्षिक उत्पादन हासिल किया।
Status of Generation

उत्पादन की स्थिति

क्रमांकविवरणउत्पादन (एमयू)विवरण
1माह जुलाई 2024 के लिए उत्पादन40.4833 एमयूजुलाई 2024 माह के लिए उत्पादन
2अप्रैल, 2023 से जुलाई, 2024 तक कुल उत्पादन189.1939 एमयूअप्रैल, 2023 से जुलाई, 2024 तक कुल उत्पादन
3वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के दौरान कुल उत्पादन204.0977 एमयूवित्तीय वर्ष 2022 से 2023 के दौरान उत्पादन
Contact Person

संपर्क व्यक्ति

संपर्क व्यक्ति

परियोजना प्रधान

श्री अभिजीत देब

पदनाम

मुख्य महाप्रबंधक (सिविल) / संयंत्र प्रमुख

टेलीफोन (ऑफिस)

03837 263333, 0387 263344

ईमेल

hop[dot]trhep[at]neepco[dot]co[dot]in
image banner
तुईरियल हाइड्रो पावर स्टेशन
Map lat
24.1670
Map long
92.7382
Select map state
map icon
तुईरियल हाइड्रो पावर स्टेशन
Map Project name
तुईरियल हाइड्रो पावर स्टेशन (THPS)