नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), दिल्ली, (उपक्रम-2) के तत्वावधान में 26 एवं 27 फरवरी 2024 को दो दिवसीय राजभाषा उत्सव आयोजित हुआ

PUBLISHED DATE
cmd
Events Description
दिनांक 26.02.2024 से 27.02.2024 तक इंडिया हैबीटाट सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में दो दिवसीय राजभाषा उत्सव समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नीपको लिमिटेड, नई दिल्ली कार्यालय की समन्वयक की भूमिका रही। इस दो दिवसीय राजभाषा उत्सव आयोजन में मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम* (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक), नीपको लिमिटेड ने श्रीमती अशुंली आर्या, वरिष्ठ आई ए एस, सचिव (राजभाषा) के साथ मंच साझा किया। निदेशक (कार्मिक) ने राजभाषा हिन्दी विषय पर अपने व्याख्यान में बताया कि प्रयोग में हिंदी सहज और सरल होनी चाहिए।

सभी को संबोधित करते हुए मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम* (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) ने नीपको की स्थापना से लेकर अब तक बिजली उत्पादन क्षमता के संवर्धन और पूरे नॉर्थ ईस्ट के संबंध में सभी को अवगत कराया। निदेशक (कार्मिक) ने सभी आयोजक कार्यालय के प्रतिनिधियों को शॉल एवं गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।