नीपको ने दिनांक 25 अक्टूबर 2022 को मेघालय सरकार के साथ 50 मेगावाट वाह उमियम चरण- I और 100 मेगावाट वाह उमियम चरण- II जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। समझौता ज्ञापन पर श्री डी डी शिरा, संयुक्त सचिव, विद्युत विभाग, मेघालय और श्री अनिल कुमार, निदेशक (कार्मिक) ने नीपको की ओर से मेघालय के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री पी. तिनसोंग, श्री अब्दुस सालेह, अध्यक्ष, मेघालय राज्य योजना बोर्ड, श्री प्रवीण बख्शी, आयुक्त और सचिव (विद्युत) और मेघालय सरकार के अन्य अधिकारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए । नीपको की ओर से श्री बी. महाराणा, निदेशक (वित्त) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे । प्रारंभ में, श्री ए. चौधरी, कार्यकारी निदेशक (निगम योजना) ने सभी गणमान्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। माननीय उपमुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया और पूर्वोत्तर क्षेत्र में जलविद्युत क्षेत्र के विकास के लिए नीपको की भूमिका और वर्तमान स्थिति की प्रशंसा की। निदेशक (कार्मिक) ने राज्य सरकार के लिए आवश्यक समर्थन के साथ परियोजनाओं के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया। श्री बी. महाराणा, निदेशक (वित्त), नीपको ने व्यक्त किया कि इन समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर, राज्य में नीपको की उपस्थिति और विकासात्मक गतिविधियों का और विस्तार होगा और नीपको राज्य में अन्य नदी बेसिन में कुछ और परियोजनाओं की भी उम्मीद कर रहा है।
Upload Image
Ordering Date
Latest News
Off
Move to Archive
On