हमारे कार्यबल को सर्वोत्तम प्रशिक्षण और विकास के अवसर उपलब्ध कराने, अनुसंधान, सामान्य रूप से सुरक्षा, परामर्श आदि के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभूतपूर्व पहल के रूप में, नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, (नीपको) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (एसआईएसपीए, आरआरयू) के तत्वावधान में स्कूल ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एंड पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने 29.02.2024 को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) में प्रवेश किया।
एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम की झलकियां जहां मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम** (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक), नीपको ने डॉ. दिगंत बोरा, उप-महाप्रबंधक (मा.सं.) प्रशिक्षण एवं विकास, नीपको के साथ मेजर जनरल दीपक मेहरा, कीर्ति चक्र, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक, एसआइएसपीए, आरआरयू और एसआइएसपीए, आरआरयू के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
आरआरयू के दौरे के दौरान, निदेशक (कार्मिक) ने आरआरयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बिमल एन. पटेल से भी मुलाकात की, जो भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) के सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं। बातचीत के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में नीपको की कार्यनीतिक भूमिका और प्रशिक्षण, अनुसंधान, सुरक्षा, परामर्श आदि के क्षेत्र में पारस्परिक लाभ के संभावित सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ।