Introduction
परिचय
पारे हाइड्रो पावर स्टेशन अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले में स्थित है। नीपको ने इस परियोजना को ब्रह्मपुत्र नदी की उप-नदी डिक्रोंग नदी की जल-विद्युत शक्यता को दोहन करने तथा 405 मेगावाट रंगानदी हाइड्रो पावर स्टेशन से टेल रेस में छोड़े गए पानी का उपयोग करने के लिए लिया है। यह एक रन-ऑफ-द रिवर परियोजना है। इस परियोजना में 63 मीटर हाई कंक्रीट ग्रेविटी बांध और 2.818 किलोमीटर लंबी हेड रेस सुरंग (एचआरटी) है। परियोजना की स्थापित क्षमता 110 मेगावाट है और 67.36 मीटर के डिजाइन हेड के साथ परियोजना का अधिग्रहण क्षेत्र 824 वर्ग किलोमीटर है।
