Introduction
परिचय
यह संयुक्त साइकिल गैस टरबाइन परियोजना असम के डिब्रूगढ़ जिले में स्थित है। इस परियोजना के लिए द्विपक्षीय ऋण व्यवस्था के अंतर्गत जापान की ओवरसीस इकॉनॉमी करपोरेशन फ़ण्ड द्वारा 37,272 बिलियन येन की आंशिक सहायता दी गयी है। इस परियोजना में ऊपरी असम तेल क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जाता है।
इस विद्युत गृह में ऊष्मा की क्षति पूर्ति वाले बॉयलर से संबद्ध 6 गैस टरबाइन तथा 3 भाप टरबाइन मॉड्यूलर बनावट से व्यवस्थित हैं। प्रत्येक मॉड्यूल के अंतर्गत ऊष्मा की क्षति पूर्ति वाले बॉयलर से संबद्ध 2 गैस टरबाइन तथा 1 भाप टरबाइन हैं।.
