दिनांक 31/01/2024 को मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम*(सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) के साथ श्रीमती मैडोना ग्रेस मारबानियांग, महाप्रबंधक (आईटी) और श्री स्वप्रकाश दत्त, उप-महाप्रबंधक (मा.सं) और एफसी ईआरपी (एचसीएम) की यश टेक्नोलॉजी के क्षेत्रीय मुख्यालय, पुणे की यात्रा के दौरान की झलकियाँ । यात्रा के दौरान नीपको में ईआरपी के सफल कार्यान्वयन हेतु समग्र समीक्षा और सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
दिनांक 09.01.2024 को मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) और श्रीमती अनुपमा झा,के कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन, नीपको, अरुणाचल प्रदेश में आरंभ अपनी पहली यात्रा के दौरान।
दिनांक 08 से 11 जनवरी, 2024 के दौरान कोलकाता में दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा विद्युत खेल नियंत्रण परिषद , विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित 28वें इंटर सीपीएसयू बैडमिंटन टूर्नामेंट में नीपको टीम भाग ले रही है।
दिनांक 11/12/2023 को जेएन स्टेडियम, पोलो ग्राउंड, शिलांग में आयोजित नीपको इंटर प्रोजेक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की झलकियाँ।यह टूर्नामेंट 14 दिसंबर, 2023 तक चलेगा, जिसमें हमारे नीपको के विभिन्न परियोजाओं/स्टेशनो जैसे एजिजीबीपीएस, टीजीबीपीएस,केएचपीएस,काहेप्स, पीएलएचपीएस,टीएचपीएस,पीएचपीएस और कॉर्पोरेट कार्यालय, शिलांग की भागीदारी देखी गई।
मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
दिनांक 06.12.2023 से मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) और श्रीमती अनुपमा झा की अगरतला गैस आधारित पावर स्टेशन (एजीजीबीपीएस), त्रिपुरा में प्रारम्भ हुई यात्रा की झलकियाँ।
मेजर जनरल राजेश कुमार झा, एवीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) ने 03 दिसंबर 23 को दीमापुर में 3 कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एचएस साही और स्टाफ 4 कॉर्प्स के चीफ मेजर जनरल दिनेश हुडा से मुलाकात की। पूर्वोत्तर विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में नीपको के रणनीतिक पहलुओं पर चर्चा की गई।टाटो (शि योमी जिला), अरुणाचल प्रदेश में नीपको के आगामी परियोजनाओं के दोहरे उपयोग की व्यवहार्यता का अन्वेषण करने पर भी चर्चा की गई। यह उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना और सीमा सड़क संगठन के साथ सहयोग पारस्परिक रूप से लाभप्रद होगा।
देश के बिजली क्षेत्र के विकास में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
मेजर जनरल आर.के. झा (एवीएसएम), सेवानिवृत्त, ने सीईए में 29.11.23 को सीईए के अध्यक्ष श्री घनश्याम प्रसाद से मुलाकात की और उनके साथ एक व्यावहारिक और पेशेवर रूप से लाभप्रद चर्चा की। नीपको के विकास पथ, व्यवसाय विकास, नई तकनीक को शामिल करने, क्षमता विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण, आनुक्रमिक योजना, परियोजना प्रबंधन और जागरूकता बढ़ाने के लिए अन्य जल विद्युत परियोजनाओं के दौरे पर चर्चा की गई।
निदेशक (कार्मिक) ने सीईए के सदस्य (हाइड्रो) श्री एम ए के पी सिंह के साथ भी सार्थक चर्चा की।
मेजर जनरल आर.के. झा, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) निदेशक (कार्मिक), नीपको ने 28.11.2023 को राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई), फरीदाबाद का दौरा किया।
एनपीटीआई की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर और उनके सहयोगियों के साथ चर्चा हुई, जिससे विविध अनुभव हासिल करने में मदद मिली और एनपीटीआई द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल और कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी मिली। इस व्यावहारिक दौरे से कर्मचारियों के लिए सतत प्रशिक्षण प्रक्रियाओं के उद्देश्य और व्यक्तिपरक अनुप्रयोग को समझने में मदद मिली।
दिनांक 21.11.2023 को मेजर जनरल आर.के झा, एवीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक (कार्मिक) के पंयोर लोअर हाइड्रो पावर स्टेशन, नीपको में प्रथम यात्रा के दौरान की झलकियाँ। निदेशक (कार्मिक) ने टीम पीएलएचपीएस के योगदान और उनके द्वारा की गई उत्साहपूर्ण स्वागत की भी सराहना की।